श्री जैन महलवाले की स्मृति में काव्य गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन। मार्मिक एवं गुदगुदाने वाली कविताओं की हुई प्रस्तुतियां।

खंडवा। मालीकुआं स्थित सद्भावना मंच सभागृह में मध्यप्रदेश लेखक संघ जिला इकाई खंडवा के तत्वावधान में संरक्षक स्वर्गीय कैलाशचंद जैन महलवाले की स्मृति में एक काव्य गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा डॉ जगदीशचंद्र चौरे की अध्यक्षता एवं मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुई। 

यह जानकारी देते हुए मंच प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती जी की वंदना एवं छाया चित्र पर माल्यार्पण पश्चात कवित्री चांदनी शाक्य द्वारा सरस्वती वंदना के साथ हुआ। 
कार्यक्रम संचालक देवेंद्र जैन द्वारा श्री जैन महल वालों का जीवन परिचय प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान जयश्री तिवारी, चांदनी शाक्य, कविता विश्वकर्मा, शैलेश पालीवाल, राधेश्याम शाक्य, दीपक चाकरे, हरिओम भावसार, राघवेंद्र दुबे, माधुरी श्रीवास्तव, सुनील चौरे उपमन्यु, महेश मूलचंदानी, निर्मल मंगवानी, युवा कवि कमल पटेल, सुरेंद्र सराफ, मुरली कोडवानी आदि द्वारा सारगर्भित रचनाओं की प्रस्तुति के साथ मन को गुदगुदाने वाली कविताओं की प्रस्तुतियां दी गई।
वही कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 
अन्त में आभार चंद्र कुमार सांड द्वारा व्यक्त किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post