अटलजी की समाधि पर राम भक्त वानर ने टेका मत्था : कार्यकर्ताओं में उत्साह

बुरहानपुर - सुंदरनगर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में अटल स्मृति स्थल तैयार किया गया है। 
सोमवार को यहां अजीबो गरीब नजारा देखने को मिला। दोपहर के समय यहां रामभक्त वानर मत्था टेकने आया। सबसे पहले वानर ने सफेद कपडे से ढंकी समाधि को साफ किया फिर कपडा हटाकर नतमस्तक हो गया। 
जिसने भी यह नजारा देखा हतप्रभ रह गया। वानर राज अपने दोनों हाथ स्मृति स्थल के चबूतरे पर टेक कर खड़े दिखाई दिए। भाव भंगिमा कुछ इस प्रकार की थी मानो हाथ जोड़कर स्मृति स्थल पर अपना शीश नवा रहे हो। 
अपने जीवन में प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त रहे स्व. अटल जी के स्मृति स्थल पर अचानक वानर राज का पहुँचना कार्यकर्ताओ एवं आम जनमानस में आस्था एवम कौतूहल का विषय बना हुआ है। 
गौरतलब है कि भाजपा द्वारा जल्द ही इस स्मृति स्थल का लोकार्पण कराया जाएगा। 
एक दिन पहले ही सीहोर में आयोजित जिलाध्यक्षों के सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को यहां आने का निमंत्रण दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post