बुरहानपुर - मध्यप्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के प्रयासों से दिव्यांगजनों के लिए जिनके पास रेल्वे टिकिट कन्शेशन प्रमाण-पत्र नहीं है, या जिनके प्रमाण-पत्र की अवधि समाप्त हो चुकी है, ऐसे समस्त दिव्यांगजनों के लिए अब बुरहानपुर में शिविर आयोजित होगा।
पूर्व मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस द्वारा दिव्यांगों की मांग पर कलेक्टर बुरहानपुर से चर्चा कर जिले में दिव्यांगजनों के लिए रेल्वे यात्रा करने हेतु कन्शेशन प्रमाण-पत्र एवं कन्शेशन प्रमाण-पत्र के नवीनीकरण के लिए शिविर बुरहानपुर में ही लगाए जाने की बात कही थी। जिसके परिणामस्वरूप अब उपरोक्त शिविर बुरहानपुर में आयोजित किया जाएगा, इससे दिव्यांगों को काफी सुविधा हो सकेगी तथा उन्हें अब भुसावल नहीं जाना पड़ेगा।
ज्ञात हो कि रेल्वे यात्रा में किराए में रियायत हेतु दिव्यांगजनों को प्रमाण-पत्र बनाने हेतु भुसावल जाना पड़ता था। अब उन्हें यह सुविधा श्रीमती चिटनिस के प्रयासों से बुरहानपुर में मिल सकेंगी।
रेल्वे मंडल भुसावल एवं जिला मेडिकल बोर्ड बुरहानपुर के सहयोग से दिव्यांगों को कन्शेशन प्रमाण-पत्र जारी करवाने हेतु 29 दिसंबर, 2020 को प्रातः 11 बजे से 4 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर रेल्वे स्टेशन बुरहानपुर में आयोजित किया जाएगा।
Tags
बुरहानपुर समाचार