इंदौर एमपी उच्च न्यायालय की इंदौर खंडपीठ में पदस्थ 60 साल की न्यायमूर्ति वंदना कसेरकर का आज सवेरे कोविड-19 की वजह से निधन हो गया है। उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उपचार चल रहा था। वह देश की दूसरी हाईकोर्ट जज हैं, जिनका कोरोना से निधन हुआ है।
बीते हफ्ते गुजरात हाईकोर्ट के न्यायाधीश जीआर उधवानी का भी महामारी की चपेट में आने से निधन हुआ था।
Tags
प्रदेश समाचार