बुरहानपुर - राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर म 0 प्र 0 के निर्देशानुसार तथा अध्यक्ष / जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय वीरेन्द्र एस पाटीदार के मार्गदर्शन के अनुसार दिनांक 12/12/2020 शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया । नेशनल लोक अदालत के शुभारभ श्री वीरेन्द्र एस. पाटीदार जिला एवं सत्र न्यायाधीश , अन्य न्यायाधीशगण , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव , अभिभाषक संघ , सचिव . न्यायालय अधीक्षक , अन्य कर्मचारीगण तथा पैरा लीगल वालेंटियर द्वारा किया गया ।
उक्त अवसर पर श्री वीरेन्द्र एस पाटीदार जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने उद्बोधन में बताया कि कोविड -19 महामारी के कारण लंबे समय बाद नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। कोविड -19 के बचाव हेतु शासन के नियमों का पालन भी करना है।
श्री नरेन्द्र पटेल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया कि यह लोक अदालत लॉकडाउन के पश्चात् की प्रथम लोक अदालत है तथा न्यायालय में लंबित शमनीय प्रकृति के प्रकरणों को रखा गया है जिसमें अभिभाषकगण सदस्य एवं समाजसेवी सदस्य प्रयास करें कि शमनीय अपराध के प्रकरणों का ज्यादा से ज्यादा निपटारा हो सके । उक्त कार्यक्रम में बैंकों के संबंध में पृथक से टेंट कुर्सी लगवाई गई , जिससे पक्षकारगण को सुविधा प्राप्त हो सके ।
न्यायालय में गठित 12 खंडपीठों में राजीनामा योग्य विभिन्न प्रकार के 2618 प्रकरण रखे गये ।
न्यायालय में लंबित 51 प्रकरण का निराकरण किया गया । जिसमें 1,01,61,145 अवार्ड राशि पारित की गई । जिसमें 127 व्यक्ति लाभान्वित हुये । उक्त लोक अदालत में मिलीटीगेशन के 508 प्रकरण निराकृत किये गये जिसमें 82,37,588 अवार्ड राशि पारित की गई । जिसमें 523 व्यक्ति लाभान्वित हुये । प्रिलीटिकेशन बैंकों के प्रकरण , नगरपालिका तथा विद्युत विभाग , बीएसएनएल के प्रकरण भी रखे गये है । उपरोक्त प्रकरणों में क्लेम प्रकरणों में कई प्रकरण प्रस्तुत होने के कुछ माह के अंदर ही राजीनामा द्वारा निराकृत किये गये । उक्त जानकारी श्री नरेंद्र पटेल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी गई । उक्त अवसर पर माननीय वीरेन्द्र एस ० पाटीदार जिला एवं सत्र न्यायाधीश बुरहानपुर श्री के.एस.बारिया तृतीय अपर जिला न्यायाधीश , श्री संजीव गुप्ता प्रथम अपर जिला न्यायाधीश , श्री नरेन्द्र पटेल सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , श्री राकेश पाटीदार द्वितीय अपर जिला न्यायाधीशगण तथा श्री धीरेन्द्र मण्डलोई मुख्य न्यायिक मजिस्टेट , श्री रामसिंह बघेल , शीतल बघेल , आयुष कनेल , रंजना डोडवे , अमित शर्मा , पलक श्रीवास्तव , परिधी शर्मा , चेतन बजाड न्यायाधीशगण , कर्मचारीगण , अभिभाषगण , समाजसेवीगण एवं सेवासदन ला कॉलेज के कुछ विद्यार्थीगण उपस्थित रहे ।
Tags
बुरहानपुर समाचार