आयुष्मान शिविरों का जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने किया आकस्मिक निरीक्षण...अनुपस्थित रहे कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही

बुरहानपुर 7 दिसम्बर, 2020 - मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला बुरहानपुर में नगरीय निकायों में वार्डवार तथा ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में 11 दिसम्बर, 2020 तक मुख्यमंत्री आयुष्मान शिविर संचालित किये जा रहे है। 
उक्त शिविरों में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने शासन की मंशानुसार अपने लक्ष्यों की प्राप्ति एवं बेहतर संचालन के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है।

आज कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने शिविरों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित नागरिकजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उन्हें प्रेरित किया कि आप अपने परिचितों को भी उक्त शिविर का लाभ लेने के लिए कहें। 
शिविर में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को गंभीरता एवं सामंजस्य के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया।
उन्होंने बहादरपुर, बिरोदा, चिंचाला, पांतोडा, लोनी, जैनाबाद, हतनूर, बिरोदा, जयसिंगुपरा, खड़कोद, बड़गांवमाफी, सिंधखेड़कलां, सिरपुर, डोईफोड़िया, दर्यापुर इत्यादि अन्य शिविर स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें जहां उत्कृष्ट कार्यो एवं अन्य अनियमितताएं दिखी, ग्राम सिरपुर, डोईफोडिया में आयोजित मुख्यमंत्री आयुष्मान शिविर में क्रमशः श्री नवल सिंह सचिव, श्री परवेज सचिव का कार्य उत्कृष्ट पाया गया। जिसकी जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा सराहना की गई।

अनुपस्थित कर्मचारियों के विरूद्ध जिला कलेक्टर ने की कार्यवाही-
शिविरों में जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने अनुपस्थित पाये जाने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही की है। जिसमें ग्राम पंचायत बहादरपुर सचिव श्री विकास मुरलीधर महाजन, ग्राम पंचायत चिंचाला सचिव श्री पूनमसिंह थावरिया, ग्राम पंचायत जयसिंगपुरा सचिव श्री शेख कदीर, ग्राम पंचायत बड़गांवमाफी सचिव श्री गोपाल भटकरे उक्त अनुपस्थित कर्मचारियों को निलंबित करने के निर्देश दिये तथा श्री कोमल सिंह कुशवाह सहायक सचिव जैनाबाद तथा श्री अशोक वानखेडे़ सचिव सिंधखेड़ाकलां का 7 दिवस का वेतन काटने के निर्देश सहित बड़गांवमाफी रोजगार सहायक श्री समाधान बिथारे को अनुपस्थित होने पर संविदा समाप्ति के निर्देश दिये।
संचालक सीएसएसी जिसमें कु. ईश्वरी इस्कुटे लोनी, श्री घनश्याम सिंगोरिया हतनूर, श्री असलम खान बड़गांवमाफी शिविर में अनुपस्थित होने पर उनकी आईडी ब्लॉक करने हेतु जिला प्रबंधक सीएससी को निर्देश दिये। मुख्यमंत्री आयुष्मान शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार नहीं करने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बुरहानपुर एवं खकनार की दो वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने हेतु कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post