बुरहानपुर, दिनांक 29 नवम्बर 2020 को बुरहानपुर डेंटल एसोसिएशन का गठन एवं सम्मान समारोह शहर के निजी होटल में सम्पन हुआ।
जिस में अध्यक्ष-डॉ अजय श्रॉफ, सचिव- डॉ रज़ा अंसारी,उपाध्यक्ष-डॉ अक़ील मोहम्मद व डॉ पंकज,सह कोषाध्यक्ष- शुभम ज्ञानी,कोषाध्यक्ष- डॉ तौसीफ सैयद, सहसचिव-डॉ नितिन, लेडीज़ रिप्रेजेन्टेटिव -डॉ वृंदा खैरनार एवं डॉ प्रिया को मनोनीत किया गया।
संगठन का उद्देश्य दंत चिकित्सा क्षेत्र के आधुनिक इलाज बुरहानपुर एवं आस पास की जनता को उपलब्ध कराना,डेंटल सर्जन दंत चिकित्सको की महत्ता,गरिमा एवं आवश्यकता का प्रचार प्रसार। बुरहानपुर जिले में बिना डिग्री एवं बिना दंत चिकित्सा शिक्षा पूर्ण किये अवैधरूप से संचालित दांत के दवाखानों पर अंकुश लगाना एवं बुरहानपुर की भोलीभाली जनता को फर्जी इलाज से बचाना । बीड़ी तम्बाखू के दुष्परिणाम एवं ओरल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना।
स्वागत उद्बोधन में डॉ श्रॉफ ने संगठन में एकता एवं सक्रियता पर बल दिया । डॉ रज़ा ने युवा दंत चिकित्सको को डेंटिस्ट्री के उच्च मानदंड स्थापित करने के लिए प्रेरित किया ।
मेडिकल संसार से जुड़ने के लिए इस नीली लाइन को टच करें 👈