बुरहानपुर - आज दिनांक 27-11-20, शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के सचिव अपर जिला न्यायाधीश श्री नरेन्द्र पटेल एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री चंद्रेश मंडलोई द्वारा चाइल्ड लाइन कार्यालय बुरहानपुर का भ्रमण किया गया।
चाइल्ड लाइन टीम से भेंट कर उन्हें विधिक सेवा संस्था से समन्वय की प्रक्रिया की समझाइश दी गई तथा कार्यवाही के दौरान ध्यान रखने वाली आवश्यक बातो को समझाया गया, तथा चाइल्ड लाइन ऑफिस का निरीक्षण किया गया भ्रमण के दौरान चाइल्ड लाइन जिला समन्वयक हरीश महाजन, सदस्य पवन पाटील फ्रैंक एंथोनी मयूर महाजन अक्षय महाजन अभिलाषा चौबे दीपिका शाह निरल टोप्पो परालीगल वॉलेंटियर राजू भवरे उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार