संगीतमय सुंदरकांड पाठ के दौरान किशोर नगर हुआ राममय।


खंडवा। किशोर नगर श्री हनुमान वाटिका स्थित श्री मनोकामेश्वर हनुमान मंदिर में किशोर नगर रहवासी संघ के तत्वावधान में रविवार प्रातः काल आशापुर की भजन मंडली के कलाकारों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का पाठ संपन्न हुआ।



यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि अश्विन नवरात्र में संघ अध्यक्ष पं. प्रेमनारायण तिवारी एवं पं. मनोज उपाध्याय की मौजूदगी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ के मध्य भजन गायक शांतिलाल के भक्तिमय गीतों की सुंदर प्रस्तुति के दौरान किशोर नगर राममय हो उठा। कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पं. प्रेमनारायण तिवारी, पं. मनोज उपाध्याय, हुकुमचंद चौहान, आरके चौरे, मनोहर चंदानी, आशीष अग्रवाल, श्रीराम कुशवाहा, हीरालाल पटेल, सुनील सोमानी, शिवनारायण लाड, चाहत दुबे, श्रीराम कुशवाह, अशोक तिवारी, निर्मल मंगवानी, भीम सिंह दरबार, पं. राम उपाध्याय, दिनेश बरोले, चाहत दुबे, जानकी अग्रवाल, किरण दुबे, माया सरावगी आदि सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post