बुरहानपुर - आगामी दिनों में बालाजी महोत्सव के समय लगने वाला मेले में बाला जी महाराज व अधिकांश श्रद्धालु ताप्ती नदी में स्नान करते हैं किंतु वर्तमान में ताप्ती के जल में खासतौर पर सतियारा घात पर शहर के गंदे नालों से सतत गंदा पानी मिल रहा है।
इस मांग को लेकर ताप्ती प्रभात संघ के सदस्य श्री अजय बालापुर करने एक ज्ञापन आयुक्त नगर पालिका निगम को सौंपा जिसमें उन्होंने यह मांग की कि परंपरानुसार सतियारा घाट पर बुरहानपुर के राजा श्री बालाजी महाराज कुंभ स्नान करेंगे।
जीवनदायिनी मां ताप्ती के जल में नाले से आने वाला गंदा पानी मिल रहा है जिससे सड़न एवं बदबू की स्थिति बन गई है इसका मुख्य कारण नाले का भरना एवं टूटना है जिसके कारण गंदा पानी बहकर लगातार मां ताप्ती में मिल रहा है।
निगम की अनदेखी के चलते पुरुषोत्तम मास में भी इसी गंदे पानी में श्रद्धालुओं ने स्नान किया।
अतः आपसे निवेदन है कि ताप्ती नदी सतियारा घाट पर स्थित नाले को रिपेयर करवा कर गंदे पानी को नदी में मिलने से रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही कराकर अनुग्रहित करें।