कलेक्टर ने रात 9 बजे से 12 बजे तक बालाजी महाराज का रथ निकालने की दी अनुमति, भाजपा जिलाध्यक्ष ने आमजन से किया आग्रह, कोविड-19 के नियमों का पालन करें


बुरहानपुर - नवदुर्गा उत्सव के बीच हर साल बालाजी महाराज का रथ नगर में निकलता है। भक्त रथ को भ्रमण कराते हैं, लेकिन इस बार कोविड-19 महामारी के चलते रथ निकालने की परमिशन नहीं मिल रही थी तब भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को फोन पर स्थिति से अवगत कराया। सीएम ने भी माना कि 400 की नगर की यह परंपरा है तो फिर इसे चालू रहना चाहिए। इसके बाद जिलाध्यक्ष ने कलेक्टर प्रवीण सिंह से चर्चा की। कलेक्टर ने शर्तों के आधार पर बालाजी का रथ निकालने की अनुमति दे दी।



इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि नगर भ्रमण के दौरान सावधानी रखना जरूरी है। इस साल रात नौ बजे बालाजी महाराज का रथ निकलेगा। रात 12 बजे वापस अपनी जगह पर आएंगे। यह ध्यान रखें कि इस दौरान किसी भी प्रकार की भीड़ न उमड़े। सब मिलकर त्योहार को सफल बनाएं। मास्क लगाकर ही नगर भ्रमण में शामिल हों। दो वालेंटियर सैनिटाइजर का प्रयोग करेंगे। बालाजी महाराज के आगे चल रहे अखाड़े में भीड़ होती है। इसलिए इस बार हम केवल आरती करेंगे। 400 साल की परंपरा बनी रहना चाहिए। सीएम से बात कही है। जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने कलेक्टर प्रवीणसिंह का आभार भी जताया। 



इस दौरान बालाजी मंदिर समिति के सद्स्यगण, हिन्दू संगठनो से अमित वारुड़े, नितेशसिंह ठाकुर, अजित परदेशी, विपुल कानगो, चंद्रेश भाले, आलोक मिश्रा आदि मौजूद थे।


उक्त जानकारी प्रवक्ता निलेश जुनागड़े द्वारा दी गयी।


Post a Comment

Previous Post Next Post