किशोर नगर रहवासी संघ ने ब्याज की राशि माफी के लिए जिला कलेक्टर को सौपा उपायुक्त एवं राजस्व मंत्री के नाम ज्ञापन


खंडवा - किशोर नगर रहवासी संघ द्वारा मप्र गृह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास मंडल के कोविड 19 संकट काल में भी शहर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियों में निवासरत क्षेत्रवासियों से लिये जा रहे लीज रेंट राशि पर ब्याज माफी के लिए संघ अध्यक्ष पं प्रेमनारायण तिवारी की उपस्थिति में जिला कलेक्टर को मंडल उपायुक्त एवं नगरीय प्रशासन मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौपा गया।


यह जानकारी देते हुए संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि कोरोना महामारी के इस संकट काल में भी मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल द्वारा निवासरत रहवासियों से लीज रेंट के साथ भारी भरकम विलंब शुल्क एवं जीएसटी सीएसटी भी वसूली जा रही है।


पं. प्रेमनारायण तिवारी ने कहा कि इस संकट काल में एक ओर जहां शासन देशवासियों को विभिन्न सहायता प्रदान कर रहा हैं वही मध्य प्रदेश गृह निर्माण मंडल द्वारा मानवीय आधार पर लीज रेंट पर लगने वाली ब्याज की राशि को माफ करना चाहिए।


किशोर नगर रहवासी संघ द्वारा ब्याज माफी के लिए एक ज्ञापन मंडल उपायुक्त एवं नगरीय प्रशासन मंत्री के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर अशोक कुमार जादम को सौपा गया।


इस मौके पर अध्यक्ष पं प्रेमनारायण तिवारी, आशीष अग्रवाल, निर्मल मंगवानी, कन्हैया मालाकार, प्रहलाद वर्मा, राजू चतुर्वेदी, विनोद शर्मा आदि सदस्यों सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post