बुरहानपुर - चोरी की वारदातों की रोकथाम एवं चोरों को पकड़ने के लिये जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा द्वारा सभी थानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं।
बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा घोषणा की गई है कि जो भी पुलिस अधिकारी / कर्मचारी सम्पत्ति संबंधी अपराधों में 10,000 रुपये से 1,00,000 तक मश्रुका बरामद करेगा उसे 2500 / - रुपये एवं 1,00,000 से उपर की मश्रूका की बरामदगी पर 5000 / - रुपये की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।
आदेश के पालन में अनुविभागीय अधिकारी श्री यशपाल सिंह ठाकुर के निर्देशन में लगातार वाहन चैकिंग एवं निगरानी बदमाशों पर नजर रखी जा रही थी ।
नेपानगर थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र सिंह यादव को जानकारी मिली कि सीवल नर्सरी के पास से एक मोटर सायकल चोरी हुयी थी वह सीलम के कलीम व सुनील द्वारा वाकडी गांव में बेची गई है । मिली जानकारी पर कार्यवाही करने के लिये टीम बनाकर थाने से रवाना किया गया । आरोपी ग्राम सीवल में घूम रहे थे जहां से मुखबिर की निशानदेही पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया ।
आरोपियों से हिकमतअमली से पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने उक्त मोटर सायकल रामदास को बेचना बताया । रामदास के घर से मोटर सायकल हीरो होण्डा शाईन क्र एम पी 09 एम पी 2409 जो थाने के अपराध क्र 485/2020 की थी जप्त की गई । आरोपियों ने अपराध क्र 555/2020 धारा 457,380 भादवि के बारे में पूछताछ करने पर जुर्म कबूल किया एवं आरोपियों के कब्जे से 04 नग ईण्डेन गैस की टंकियां , एक हायर कम्पनी की एल ई डी टीवी , एक इलेक्ट्रोनिक तौल कांटा , 3 नग एल्युमिनियम के गोल डब्बे एक एल्युमिनियम का बडा भगोना जो आरोपियों द्वारा आदिवासी बालक छात्रावास से दिनांक 04/09/2020 की रात्रि को चोरी किया गया था व एक अन्य मोटर सायकल को जप्त किया गया । तकरीबन कुल 1,30,000 रुपये की मश्रुका आरोपियों से जप्त की गई है ।
सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह यादव , सउनि सोहन सिंह चौहान , सउनि जगदीश मंसूरे , प्र आर अजेय जायसवाल , आर मनोज यादव , ईमरान , दीपेन्द्र , दयाराम दुष्यंत सैनिक सुनील मगरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।