बुरहानपुर नि.प्र.- वर्तमान समय को देखते हुए कोविड 19 जैसी गंभीर बीमारी ने मानव को एक दुसरे से दूर किया है पहले समय में हम सब साथ रहकर हसी ख़ुशी जीवन व्यतीत कर अपना अपना जीवन व्यतीत करते थे l
समय की परिस्थितियों को देखते हुए कोविड 19 जैसी गंभीर बीमारी ने आम जनमानस में भय का वातावरण पैदा कर दिया है l इससे बचने का एक मात्र उपाय अच्छा रहन सहन, स्वच्छ वातावरण , पौष्टिक पदार्थो का सेवन एवं मास्क पहनना , समय समय पर साबुन से या अन्य कोई एसे पदार्थ से हाथ को धोना जिससे उन कितानुओ का नाश हो जाये जो वर्तमान समय की सबसे गंभीर समस्या है l
उपरोक्त उदगार जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित मूकबधिर अंध विद्यालय में पढने वाले व् पढ़ाने वाले समस्त मूकबधिर व् अंध बच्चो एवं समस्त स्टाफ को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायलय बुरहानपुर , जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर ,जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर एवं श्री गुरुदत्तात्रय सेवा ट्रस्ट सूरत जिला इकाई बुरहानपुर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मास्क वितरण भेंट समारोह के अवसर पर जिला न्यायलय बुरहानपुर के ए डी जे एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमान नरेन्द्र पटेल ने व्यक्त किये l
मास्क वितरण भेंट समारोह अवसर को संबोधित करते हुए श्री गुरुदत्तात्रय सेवा ट्रस्ट सूरत जिला इकाई बुरहानपुर के अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा की हमे हमेशा माननीय नरेन्द्र जी पटेल का जो की आज के हमारे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि है l सदैव मार्गदर्शन मिलता रहता है l
उक्त अवसर पर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के अध्यक्ष महेश खंडेलवाल , जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर की सचिव श्रीमती शोभा चौधरी ,कोषाध्यक्ष मेहुल जैन , उपरोक्त संस्थाओ के सम्मानीय सदस्य व् पदाधिकारी जायन्ट्स ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश जोशी ,सचिव प्रशांत तिवारी , कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल ,मूकबधिर अंध विद्यालय प्राचार्य देविदास चौहान , के साथ साथ सम्मानीय सदस्य अताउल्ला खान , सोनाली शाह , सुनील शाह , डॉ. अशोक गुप्ता , धर्मेन्द्र भंडारी , विनय सूर्यवंशी, आशा दलाल ,न्यायालय से सुधीर खिरदे , जयकिशोर शुक्ला , नंदकिशोर मरावी के साथ साथ मूकबधिर अंध विद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे l मास्क वितरण भेंट स्कूल के अध्यक्ष श्री महेश भाई जोशी एवं अन्य टीचर्स को भेंट किये।