पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 260 जवान नवदुर्गा ड्यूटी के लिये तैनात किये गये, संवेदनशील जिला होने से पुलिस द्वारा की जा रही है खास निगरानी

बुरहानपुर -आज से नवदुर्गा उत्सव नवरात्रि प्रारंभ है । जिला बुरहानपुर साम्प्रदायिकता की दृष्टि से अतिसंवेदनशील जिला है । 


पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा उक्त विषय को ध्यान में रखते हुये विशेष ड्यूटी के इंतजाम के निर्देष दिये गये हैं । जिसमें सम्पूर्ण शहर व्यवस्था के प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक श्री बी पी वर्मा रहेंगे एवं उनके साथ सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे । 


अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील इलाकों में फिक्स पिकेट लगाई गई है साथ ही थाना चार्ली एवं थाना मोबाईल द्वारा सतत भ्रमण जारी है । 


अधिक भीडभाड वाले ईलाकों में पार्किंग की व्यवस्था की गई है । 


कार्यक्रम की वीडियो रिकार्डिंग एवं पीए सिस्टम को अनिवार्यता प्रदान की गई है । नवदुर्गा ड्यूटी के लिये 260 जवानों जिसमें सभी थाने का बल , इन्दौर पीटीसी से उपलब्ध बल एवं पुलिस लाईन का रिजर्व बल शामिल है । 


पुलिस बल के साथ ग्राम रक्षा समिति एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को भी तैनात किया गया है ।


Post a Comment

Previous Post Next Post