झरने नहाने गये लडकों में नहाने की बात को लेकर हुआ आपसी विवाद 4 घण्टों में बुरहानपुर पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार


बुरहानपुर - दिनांक 11/10/2020 की शाम को फरियादी मोहम्मद नोमान पिता मोहम्मद मुश्ताक निवासी लोहारमंडी गेट अपने साथी के साथ खामला रोड झरने पर नहाने गये थे । वहां पर मौजूद विजय , धनराज , विक्की उर्फ विशाल एवं प्रशांत द्वारा फरियादी एवं उसके साथियों के साथ नहाने की बात को लेकर आपसी विवाद हो गया जिस पर आरोपियों द्वारा फरियादी एवं उसके साथी के साथ मारपीट की गई । 


आरोपियों के विरूध्द थाना निम्बोला में अपराध क्र 516/2020 धारा 147,148,149,294,323,506 , भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों पर तुरंत कार्यवाही के आदेश दिये श्रीमान उपपुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी महोदय के निर्देशन में थाना प्रभारी निम्बोला द्वारा टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये भेजा । 


टीम द्वारा आरोपी विजय , धनराज , विक्की उर्फ विशाल एवं प्रशांत सभी निवासी दत्त मंदिर चिंचाला थाना लालबाग को 4 घण्टों में 11-12 / 10 / 2020 की मध्य रात्रि में गिरफ्तार करके थाना लाया गया । 


सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उनि लक्ष्मण सिंह लोवंशी , प्र आर . सपन , प्र आर . संदीप , प्र आर . किशोर , आर . ब्रजेश एवं लालबाग थाने के सउनि राजललन तिवारी , आर . सचिन मिश्रा , सचिन ठाकुर एवं अजय वारुले का विशेष योगदान रहा ।


Post a Comment

Previous Post Next Post