बुरहानपुर प्रेस क्लब कार्यकारिणी का शपथ विधी समारोह समारोह में कलेक्टर प्रवीण सिंह, एसपी राहुल कुमार रहे मौजूद

बुरहानपुर - प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ विधी समारोह आयोजित हुआ।



कलेक्टर प्रवीण सिंह ने अध्यक्ष डॉ. आनंद दीक्षित, उपाध्यक्ष प्रवीण शहाणे, सचिव निलेष जुनागढे, कोषाध्यक्ष राजेश निभोरकर, संयुक्त सचिव महेश मावले, सदस्य-1 रितेष बाविस्कर, सदस्य-2 दिनेश जुनागढे को अपने-अपने दायित्वों के निर्वाहन की शपथ दिलाई। इस मौके पर एसपी राहुल कुमार, एसडीम काशीराम बडोले, जनपद सीईओ केके खेडे, सीएसपी बीपी वर्मा और सहायक जनपसंपर्क अधिकारी आषा उईके मौजूद थी। 



कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती व माखनलाल चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यापर्ण से हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत मोतियों की माला से हुआ। मंच पर संस्थापक अध्यक्ष सुगनचंद पंचारिया, चुनाव अधिकारी डॉ सुरेंद्र जैन, घनष्याम मालवीय, एहकाम अंसारी, डॉ वैद्य सुभाष माने का स्वागत अध्यक्ष आनंद दीक्षित के द्वारा किया गया। 


कलेक्टर प्रवीण सिंह जी ने संबोधन में कहा बुरहानपुर के प्रेस की कोरोना के संकट में अहम भूमिका रही है। क्योंकि मैरे ज्वाईन करते समय स्थिति भयावह थी, लेकिन प्रोजिटिव व सकारात्म खबरों के माध्यम से हमने कोरोना के संकट से निपटने में सहायता मिली। वहीं प्रेस क्लब के भवन के लिए जमीन आवंटन सरकारी नियमों के तहत जल्द ही किया जाएगा। 


एसपी राहुल कुमार जी ने कहा प्रदेश के कई जिलों में काम करने का मौका मिला लेकिन बुरहानपुर का प्रेस क्लब सुगंठित है। मुझे यहां की सहाकरात्म पत्रकारिता और कहीं नहीं देखने को मिली। सभी पदाधिकारियों को पत्रकार हित में निर्णय लेकर कार्य करने की बधाई देता हूं। 



प्रेस क्लब अध्यक्ष डॉ आनंद दीक्षित ने कहा मैं अपनी प्रेस क्लब के अध्यक्ष की जवाबदारी व जिम्मेदारी 100 फीसदी देकर निभाउंगा। पत्रकारों के हक और उनके अधिकारों के लिए हमेशा आगे रहूंगा। ताकि किसी का भी अहित न हो सकें। मुझे बेझिझक कोई भी सुझाव दे सकता है, हो सकता है मुझसे कोई गलती हो तो मेरे वरिष्ठ कान पकडकर बता सकते हैं। कार्यक्रम में चुनाव अधिकारी सुरेंद्र जैन ने स्वागत भाषण व प्रेस क्लब की भूमिका पर प्रकाश डाला। वहीं समारोह को अहकाम अंसारी, मुकेष पूर्वे, दिनेश जैन, अजय उदासीन ने भी संबोधित किया। संचालन संजय गुप्ता ने किया और आभार उपाध्यक्ष प्रवीण शहाणे ने माना।


Post a Comment

Previous Post Next Post