अवैध रेत खननकर्ता, माफीया और खनिज अधिकारीयों पर कार्यवाही के लिए भाजपा नेता बैठे सांकेतिक हडताल पर


बुरहानपुर - जिले में ताप्ती नदी से अंधाधुंध हो रहे अवैध रेत खनन को लेकर भाजपा नेता भूषन पाठक ने रेत माफिया एंव खनिज विभाग अधिकारी , खनिज इंस्पेक्टर के विरुध्द कार्यवाही के लिए संयुक्त कार्यालय परीसर में सांकेतिक हडताल पर बैठ गए है।



भाजपा नेता भूषण पाठक ने बताया कि खनिज विभाग के अधिकारी एंव खनिज इंस्पेक्टर कि मिली भगत से रेत माफियायो द्वारा जेसीबी , पोलेन मशीन , डंपर , टेक्टर ट्राली से रोजाना ताप्ती नदी से अवैध रेत खनन किया जा रहा है, जिसको देखते हुए मेरे द्वारा इन अवैध रेत खनन पर रोक लगाने एंव रेत माफियो पर कार्यवाही के लिए कई बार जिम्मेदार अफसरो को लिखित मौखिक बताया फिर भी अबतक अवैध रेत खनन पर प्रतिबंध नही लगाया और ना ही अवैध रेत खननकर्ता माफीयो पर कोई ठोस कार्यवाही कि है जिसको देखते हुए हम आज जिला कलेक्टर कार्यालय समक्ष परीसर में अवैध रेत खनन माफियो और ताप्ती नदी से हो रहे रेत खनन पर प्रतिबंध लगाने एंव खनिज विभाग अधिकारी , खनिज इंस्पेक्टर और रेत माफियो पर कार्यवाही के लिए सांकेतिक हड़ताल पर बैठे है वही भाजपा नेता भूषन पाठक ने बताया कि एनजीटी के बादखेडा , नागूरखेडा , नियम होने के बाद भी धल्ले से अवैध रेत खनन ताप्ती नदी के बोहरडा , तनुर , गव्हाना सिरसोदा , नाचनखेडा , देळतलाई , बसाड , उमरदा एंव अन्य घाटो से रोजाना अवैध रेत खनन किया जा रहा है पाठक ने कहा कि जिम्मेदार अधिकारीयो द्वारा सात दिन में कार्यवाही नही कि गई तो आगे भी हडताल करेंगे ।


Post a Comment

Previous Post Next Post