ये वो महत्वपूर्ण कारण है जिनकी वजह से ब्लड प्रेशर की बीमारी हो सकती है,
आईये जानते है कौन से हैं वो कारण -
1.अधिक उम्र : बढ़ती उम्र के साथ-साथ हाई बीपी होने का रिस्क भी बढ़ जाता है हालाँकि अब युवाओं में भी ये बीमारी पायी जाने लगी है।
2.फैमिली हिस्ट्री : यदि आपके परिवार में किसी को हाई बीपी की प्रॉब्लम है तो आपको भी ये बीमारी होने के चांसेस बढ़ जाते हैं।
3.तापमान: बहुत से मामलो में पाया गया है कि तापमान अधिक होने पर पर बीपी कम रहता है और तापमान कम होने पर बीपी अधिक हो सकता है हालंकि ऐसे मामले 65 साल के उम्र के बाद ही देखने को मिलता है।
4.जातीय पृष्टभूमि: Hypertension के मामले में आपका एथनिक बैकग्राउंड भी अहमियत रखता है, पाया गया है की अफ्रीकन और साउथ एशिया के लोगों में हाई ब्लड प्रेशर होने का रिस्क अधिक होता है साउथ एशियाई लोग जिसमे इंडियनभी शामिल है इस लिए भारतीय को भी इस बीमारी का खतरा रहता है।
5.मोटापा : मोटापा खुद एक समस्या है और ये अपने साथ अन्य कई बीमारियां लेकर आती है उन्हीं में से एक है हाई ब्लड प्रेशर, नॉर्मल वेट की तुलना में ओवर वेट लोगो को High blood pressure होने का खतरा अधिक रहता है।
6.जेंडर (परुष/ महिला) : आमतौर पर महिलाओ की तुलना में पुरुष को High blood pressure की सम्भावना अधिक होती है लेकिन 60 साल के उम्र के बाद दोनों को ही हाइपरटेंशन होने का खतरा बराबर हो जाता है।
7.फिज़ीकल इनैक्टिविटी : यदि आप फिसिकल एक्टिव नहीं है न आप एक्सरसाइज करते है ना अधिक चलते फिरते है या दिन भर बस एक जगह बैठ कर काम करते रहते है तो आपको High blood p का खतरा बहुत अधिक बढ़ जाता है।
8.धूम्रपान: स्मोकिंग से कैंसर होने की सम्भावना तो बढ़ ही जाती है साथ- साथ आपको ब्लड प्रेशर का भी खतरा बना रहता है क्यों के स्मोकिंग से ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाते है जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है स्मोकिंग की वजह से खून में ऑक्सीजन की मात्रा भी घट जाती है इसलिए इसे कम्पेन्सेट करने के लिए हिरदय को तेजी से पंप करना पड़ता है जिससे बीपी बढ़ जाती है इसलिए ये बुरी आदत जल्दी से छोड़े और अपने स्वास्थ का ख्याल रखे।
9.शराब: कुछ अध्यनो में पाया गया है कि जो लोग शराब नहीं पीते है उनकी तुलना में जो लोग रेगुलरली शराब पीते है उनका सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर लगभग 7MMHGअधिक होता है।
10.तनाव: बहुत सी स्टडीज से ये बात साफ़ हो बगायी है के जो लोग अक्सर तनाव में रहते है उनमें आगे चलकर हाई ब्लड प्रेशर की होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती जाती है।