बुरहानपुर - आगामी चुनाव के मद्देनजर बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढा ने जिला बुरहानपुर के अतिसंवेदनशील होने के कारण बुरहानपुर पुलिस को सतर्क एवं मुश्तैदी से ड्यूटी पर बने रहने के लिये आदेशित किया है ।
बुरहानपुर पुलिस द्वारा आगामी चुनाव के अपेक्षित ड्यटी की जा रही है , इसी कडी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आज दिनांक 31/10/2020 को नेपानगर में जिला बुरहानपुर पुलिस , एस ए एफ , एवं महाराष्ट्र पुलिस ने मिलकर फ्लैगमार्च निकाला ।
फ्लैगमार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्रीमान मनकामना प्रसाद , थाना नेपानगर प्रभारी श्री जितेन्द्र सिंह यादव , नावरा चौकी प्रभारी शशिकांत गौतम , लाईन सूबेदार रीना सोलंकी सहित जिला बुरहानपुर पुलिस , एस ए एफ , एवं महाराष्ट्र पुलिस जवान सहित कुल 612 के बल ने नेपानगर जिला बुरहानपुर में फ्लैगमार्च निकाला ।