शुगर में क्या ना खायें -
सबसे पहले मीठी चीज़ें जैसे – मीठी चाय, चीनी, गुड़, गन्ना, गन्ने का रस, चॉकलेट, आइसक्रीम, शहद, केक, शक्कर को खाना तुरंत बंद कर दें|
• चाय के साथ बिस्किट खाने हैं तो फीके वाले खायें| अगर शुगर अच्छी कण्ट्रोल में है तो नमक वाले बिस्किट खा सकते हैं
• हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीज़ों का कम से कम सेवन करें| हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीज़ें वे होती हैं तो बहुत जल्दी ग्लूकोज में बदल जाती हैं और शुगर का लेवल बहुत अधिक बढ़ा देती हैं इसमें मैदा से बनी चीज़ें, चावल, अंगूर, नूडल्स, पिज्जा प्रमुख हैं, इनका सेवन ना करें
• जूस ना पियें क्यूंकि इसमें बहुत बहुत अधिक शुगर होती है अगर जूस पीना ही है तो सीधा फल खा सकते हैं
• कोल्डड्रिंक और डब्बा बंद जूस में बहुत अधिक शुगर होती है इनसे दूर रहें
• गाढ़ा दूध ना पियें| दूध पीना है तो बिना मलाई वाला और लो फैट वाला दूध पियें
• ब्रेड और मक्का के आटे का सेवन कम कर दें क्यूंकि यह भी हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीज़ों में आते हैं
• तली हुई चीज़ें जैसे समोसा, पकौड़े, पूड़ी, पराठे, कचौरी इनका सेवन भी हानिकारक हैं क्यूंकि ये सभी चीजें कोलस्ट्रोल को बढ़ा देती हैं
• सब्जियों को खाने से पहले भी विशेष ध्यान दें केवल वही सब्जियां खाएं जिनमें शुगर और कार्बोहाइड्रेट कम होता है| आलू, चुकंदर, अरबी, शकरकंद आदि का सेवन बेहद कम मात्रा में करें इन सबमें कार्बोहाइड्रेट बहुत ज्यादा होता है
• नमक का सेवन कम मात्रा में करें क्यूंकि नमक ब्लड प्रेशर को हाई करता है और मधुमेह के रोगियों के पैरों में सूजन की स्थिति पैदा कर सकता है