WHO के अनुसार ये है मास्क पहनने का सही तरीका -
● मास्क को छूने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह धोएं और साफ करें।
● अब मास्क को डोरी पकड़कर उठाएं और देखें कि मास्क कहीं से डैमेज या गंदा तो नहीं है।
● अब मास्क को अपने चेहरे पर एडजस्ट करें। ध्यान रखें कि मास्क आपके चेहरे से पूरी तरह चिपका हो, इसमें साइड से या ऊपर से खुला स्थान न हो।
● मास्क से अपने मुंह, नाक और ठुड्डी (Chin) को पूरी तरह कवर करें।
● मास्क को उतारने या छूने से पहले अपने हाथों को दोबारा अच्छी तरह साबुन या सैनिटाइजर से साफ करें।
● अब कान के पीछे की तरफ जो डोरी है, वहां से पकड़कर मास्क को उतारें।
● अगर आप इसी मास्क को दोबारा इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसे किसी प्लास्टिक के पाउच या बैग में सावधानी से भरें।
● इसके बाद अपने हाथों को अच्छी तरह साबुन और पानी से 20 सेकेंड तक धोएं
● अगली बार इस्तेमाल से पहले इस मास्क को इस पाउच से डोरी पकड़कर ही निकालें और फिर साबुन या डिटर्जेंट में इसे धोएं। अगर मास्क को धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें, तो और भी अच्छा है।
● मास्क को एक दिन में कम से कम 1 बार जरूर धोएं। बिना धोए मास्क का दोबारा इस्तेमाल न करें।