लॉकडाउन का असर: बाजार में पसरा सन्नाटा,मुख्य चौराहों पर पुलिस की गश्त


बुरहानपुर - मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कोविड -19 महामारी की रोकथाम हेतु प्रत्येक रविवार को समपूर्ण लाक डाउन लागू किया गया है । जिसमें सम्पूर्ण बाजार , शॉपिंग मॉल एवं गली नुक्कड की सभी दुकानें बंद रहेगी।



सम्पूर्ण लॉकडाउन को सफल बनाने के लिये बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक श्री राहुल कुमार लोढा द्वारा सभी थानों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये हैं । श्री महेन्द्र तारनेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की अगुवाई में श्री देवेन्द्र यादव नगर पुलिस अधीक्षक एवं सभी थाना प्रभारियों द्वारा समपूर्ण शहर में ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा हिदायत दी गई कि सभी अपने घर में ही रहें , एवं अपनी दुकानों को बंद रखकर रविवार के लॉकडाउन को सफल बनायें । घर से निकलने पर मास्क का उपयोग करें एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें ।



सभी थानों की मोबाईल व्हीकल एवं चार्ली द्वारा भी अपने अपने क्षेत्र में घूमकर लॉकडाउन का पालन करवाया गया। 


शहर के प्रमुख चौराहों पर पुलिस की गश्त रही । दो पहिया व चार पहिया वाहनों की आवाजाही पर कन्ट्रोल किया गया। बिना मास्क के घूमने वालों पर चालानी कार्यवाही की गयी ।


Post a Comment

Previous Post Next Post