सिन्धीवुड वर्ल्ड गेम शो कार्यक्रम मे स्पेशल गेस्ट बनें श्री वरधानी


खण्डवा(निर्मल मंगवानी)- देश मे कोरोना महामारी के चलते लाकडाउन के दौरान शुरू हुए फेसबुक लाइव सिन्धुवुड वर्ल्ड सिन्धी गेम शो कार्यक्रम अत्यधिक पापुलर हुआ। यह गेम शो सिन्धी समाजजनों द्वारा सबसे अधिक देखा जाने व पसन्द किये जाने वाला बन गया है। यह जानकारी देते हुए निर्मल मंगवानी ने बताया कि इस शो के प्रसारित हुए लाइव कार्यक्रम में सिन्धी फिल्म एक्टर, पत्रकार, समाजसेवी एवं राष्ट्रीय सिन्धी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल वरधानी स्पेशल गेस्ट बनकर आए। उनके साथ सिन्धी फिल्मों के डाइरेक्टर नरेश उदानी एवं दुबई की वतनानी फैमिली भी गेस्ट थे।



कार्यक्रम को होस्ट मशहूर एंकर प्रेम भारतीय एवं 2013 की मिस इण्डिया सिमरन आहुजा ने किया। अथिति डॉ पिताम्बर पीटर दलवानी, विशेष अतिथि डाॅ गुरूमुख जगवानी एव प्रोड्यूसर अजित खैरपूरी थे। गेम शो में सेन फ्रांससिकों कैलीफोर्निया के सुमित, प्रिया चन्दानी परिवार एवं दुबई के प्रदीप, पुष्पा प्रेमचन्दानी परिवार की टीम ने भाग लिया। शो मे कमल वरधानी ने बताया कि लाकडाउन के दौरान सिन्धी भाषा संस्कृति एवं साहित्य के प्रति समाजजनों में जाग्रति लाने के उद्देश्य से सबसे पहले सूरत के प्रेम भारतीय ने सिन्धीयत की रात कार्यक्रम को डाॅ पिताम्बर पीटर दलवानी के सहयोग से सिन्धी सुहिणा फेसबुक लाइव चैनल पर शुरू किया। आज चार महिनों मे सिन्धी सुहिणा के सहयोग से कई सिन्धी कार्यक्रम फेसबुक लाइव हो रहे है। कमल वरधानी ने प्रेम भारतीय के साथ डायरेक्ट सतीश चान्दवानी को इस प्रयास के लिए समाज की ओर धन्यवाद दिया।


Post a Comment

Previous Post Next Post