खंडवा - 11 नये कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित किये गये


खण्डवा(शेख़ आदिल)- 23 अगस्त, 2020 - कोरोना पॉजिटिव मरीजों के घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करते हुए वहां प्रतिबंधात्मक आदेश लागू किये जाते है। इसी क्रम में अपर जिला दण्डाधिकारी श्रीमती नंदा भलावे कुशरे ने कोरोना संक्रमित मरीज के घर के आसपास के 11 क्षेत्रों को कन्टेन्मेंट क्षेत्र घोषित करने संबंधी आदेश जारी किए है, इनमें 6 कन्टेन्मेंट क्षेत्र खण्डवा शहर के तथा 3 हरसूद तहसील के तथा 2 खालवा तहसील क्षेत्र के कन्टेन्मेंट क्षेत्र शामिल है। जारी आदेश अनुसार जो 11 नए कन्टेन्मेंट क्षेत्र बनाए गए है, उनमें भण्डारिया रोड आदर्श नगर, गार्डन के पास आटा चक्की हेमराज नगर, सपना जनरल स्टोर्स के पास शांति नगर, मंदिर के सामने वाली गली सांई रेसीडेंसी, घण्टाघर के पास अग्रवाल धर्मशाला के पास गली खण्डवा, गुर्जर अस्पताल के पास प्रभुप्रेम पुरम कॉलोनी, लोहार की दुकान के पीछे किल्लौद, बलियापुरा ग्राम पंचायत कुकसी रैयत, ग्राम सालिया खेड़ा, लोवंशी मोहल्ला मल्हारगढ़ एवं ग्राम कुंदई माल कन्टेन्मेंट क्षेत्र शामिल है। इन कन्टेन्मेंट क्षेत्रों में इन्सीडेंट कमाण्डर के रूप में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दायित्व सौंपा गया है। इनके सहयोग के लिए संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार की भी ड्यूटी लगाई गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post