हरतालिका तीज पर महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और अच्छे जीवन साथी की कामना की।


खंडवा(निर्मल मंगवानी)- किशोर नगर जूनियर एलआईजी स्थित श्री सिद्धेश्वर गणेश मंदिर में भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज पर महिलाओं एवं कुंवारी कन्याओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ निर्जला व्रत रख कर भगवान शिव पार्वती एवं गणेश की पूजा अर्चना कर अच्छे गृहस्थ जीवन, पति की लंबी उम्र एवं कुंवारी कन्याओं ने अच्छे पति की कामना की।



मंदिर में मास्क पहनकर, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए महिलाओं ने बालू रेत, मिट्टी से बनी भगवान शिव पिंडी का पूजन बिल्व पत्र, धतूरा व सुहाग की सामग्री चढ़ाकर पूजन पश्चात महिलाओं ने पं. संजय राजवैध से हरतालिका व्रत की कथा सुनी।


यह जानकारी देते हुए किशोर नगर रहवासी संघ प्रवक्ता निर्मल मंगवानी ने बताया कि मान्यता है इस दिन जो कुंवारी कन्याएं विधि-विधानपूर्वक और पूर्ण निष्ठा से इस व्रत को करती हैं, वह अपने मन के अनुरूप पति को प्राप्त करती हैं। साथ ही यह पर्व दांपत्य जीवन में खुशी बरकरार रखने व अपने पति की लंबी उम्र की कामना के उद्देश्य से भी मनाया जाता है। इस दिन मेहंदी लगाने और झुला-झूलने की प्रथा भी है।


महिलाओं व युवतियों ने दिनभर बिना पानी चाय के निराहार रहकर व्रत रखा। मिट्टी के शिवलिंग बनाकर उनकी पूजा कर फल फूल मिठाई का भोग लगाया।


रात्रि जागरण कर भजन कीर्तन कर अच्छे सुहाग की कामना, सुहागिनों व्दारा सुहाग की रक्षा, परिवार एवं देश की खुशहाली के लिए माता पार्वती और भोलेनाथ से प्रार्थना की।


Post a Comment

Previous Post Next Post