खंडवा(शेख आदिल) - खंडवा पुलिस द्वारा दिनांक 10/08/20 को पंधाना रोड स्थित महिन्द्रा शोरुम के सामने हुई धनराज पिता भैयालाल कनाडे उम 23 वर्ष निवासी छोटा आंवार पद्मकुण्ड वाई की हत्या के मुख्य अभियुक्त फिरोज उर्फ राजा पिता अकरम खान उम्र 24 साल निवासी गुलमोहर कालोनी को दिनांक 13/08/20 को भोपाल से गिरफ्तार किया है ।
दिनांक 10/08/20 को सुबह 7 बजे करीब जब मृतक धनराज पिता भैयालाल सब्जी लेकर बेचने के लिए सिर पर सब्जी का वोरा लेकर पंधाना रोड सब्जी मंडी से निकला था तो महिन्द्रा शोरुम के आगे , रोड पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चाकूओ से हमला कर धनराज को घायल कर दिया था जिससे धनराज की जिला अस्पताल खंडवा में इलाज के दौरान मौत हो गयी थी , उक्त घटना पर थाना मोघटरोड पर अपराध क्रमांक 384/20 धारा 307,302 भादवि , 3 ( 2 ) ( वी ) अजा / अजजा . अत्या . निवा . अधि . 1989 का अपराध पंजीद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।
उक्त घटना से समस्त खंडवा जिले में सनसनी फैल गयी थी । पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान घटनास्थल के आसपास की सीसीटीवी वीडियो फुटेज का सतत अवलोकन एवं मुखविर सूत्रो के माध्यम से आरोपी की पहचान राजा उर्फ फिरोज पिता अकरम खान निवासी गुलमोहर कालोनी के रुप में की , पुलिस द्वारा सतत तलाशी अभियान चलाया इसी तलाशी के दौरान पुलिस को आरोपी राजा उर्फ फिरोज को भगाने में मदद करने वाले आरोपी सोहेल उर्फ सोनू पिता मुबारिक निवासी वडा कब्रस्तान को दिनांक 11/08/20 को पकड़ने में कामयाबी मिली ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री विवेक सिंह द्वारा जिला स्तरीय टीमे तैयार कर आरोपी फिरोज उर्फ राजा की गिरफ्तारी हेतू आसपास के जिलो बुरहानपुर , हरदा , खरगोन , भोपाल व देवास जहा आरोपी फिरोज उर्फ राजा की रिश्तेदारी है भेजी गयी इसी तारतम्य में भोपाल की टीम को आरोपी फिरोज उर्फ राजा को भोपाल में पकड़ने में सफलता मिली जिसे रािसत में लिया जाकर गिरफ्तारी की गयी ।
आरोपी फिरोज उर्फ राजा से घटना के संबंध में पूछताछ तथा घटना में प्रयुक्त आलाजरब के संबंध में पूछताछ की जा रही है आरोपी फिरोज उर्फ राजा को कल दिनांक 14.08.20 को माननीय न्यायालय के समक्ष पुलिस रिमाण्ड के लिए प्रस्तुत किया जायेगा ।
आरोपी फिरोज उर्फ राजा की गिरफ्तारी में नगर पुलिस अधीक्षक ललित गठरे , थाना प्रभारी मोघटरोड बी.एल.अटोदे , थाना प्रभारी कोतवाली बी.एल.मण्डलोई , उनि यशवंत बडोले , उनि रामप्रकाश गौतम , उनि रामप्रकाश यादव , आरक्षक सुनील , रणवीर , महेन्द्र थाना मोघटरोड़ एवं आरक्षक अमित यादव थाना कोतवाली , आर.जितेन्द्र , आर.सुनील सायबर सेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।