अवैध रेत उत्खनन करने वाले कारोबारी हुए बेखौफ : धड़ल्ले से कर रहे अवैध रेत भंडारण और परिवहन


बुरहानपुर - एक ओर जहां देश में कोरोना वायरस को लेकर भय का माहौल बना हुआ है वहीं दूसरी ओर अवैध रेत उत्खनन करने वाले कारोबारी भय मुक्त हो गए हैं और वे खुलेआम अवैध रेत उत्खनन कर परिवहन कर रहे हैं।


कोरोना काल के दौरान अवैध रेत उत्खनन करने वालों के हौसले बुलंद होते गए और बुरहानपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्थित नदी, नालों, घाटो, तालाबों से उत्खनन कर अवैध परिवहन एवं भंडारण का कार्य कर रहे हैं।


जिले के ग्राम सिरसौदा, नाचनखेड़ा, में अवैध रेत माफिया बैखोफ होकर रेत का परिवहन धड़ल्ले से कर रहे है जानकारी के अनुसार ठेकेदार एनजीटी के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है।


जिस पर प्रशासन की और से कोई कार्यवाही नहीं कि जा रही है। प्रशासन की और से दिखावे के लिए छूटपुट कार्यवाही तो हो जाती है लेकिन जिम्मेदार इसके बाद अपना कर्तव्य भूल जाते है वही खनिज विभाग पूरी तरह से क्षेत्र में निष्क्रिय है जब भी शिकायत की जाती है खनिज विभाग अपने पास दलबल न होने का हवाला देकर कार्यवाही करने से बचता नजर आता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post