मुखबिर की सूचना पर पकड़ा अवैध गौवंश भरा ट्रक 23 गौवंश को ठूँस कर बेदर्दी से भरा गया था


बुरहानपुर - दिनांक 14/08/2020 को मुखबीर द्वारा अवैध गोवंश भरा इंदौर - ईच्छापुर हाईवे पर एक ट्रक नम्बर आर जे 14 जी सी 2883 आने की सूचना मिली । मुखबीर की सूचना पर थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह लोवंशी द्वारा श्री मान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर को सूचना से अवगत कराया । पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एक टीम का गठन किया गया ।



असीरगढ की तरफ से आने वाली गाडियों को चेक करने के लिये टीम को थाने के सामने हाई - वे पर लगाया । वाहनो को चेक करते समय एक ट्रक जिसका नम्बर आर जे 14 जी सी 2883 को रोका गया तो वाहन में बैठे चालक , व एक अन्य व्यक्ति उतरकर भागने की कोशिश करने लगे जिनको टीम द्वारा पकड लिया गया । जब कन्टेनर को खोलकर देखा तो उसमें कुल 23 गोवंश ( केडे ) पाये गये जो ठूस ह्स कर भरे गये थे तथा उनके हाथ और पैर बंधे थे ।



पकडे गए आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम असलम पिता आमिर कुरैशी मुस . उम्र 35 साल निवासी सराय निकासा ओसी कला तह . छाता जिला मथुरा उत्तर प्रदेश एवं राजू उर्फ बाबू पिता सूरज करण गुर्जर उम्र 22 साल निवासी हरनोदा थाना डिगी जिला टोंक राजस्थान का होना बताया उनके पास से गोवंश से सम्बंधित कोई कागजात नही मिले । जिससे आरोपियों पर अप क्र 382/2020 धारा 4,6,9 गोवंश वध अधिनियम 2004 एवं 11 ( घ ) पशु क्रूरता अधिनियम 2012 की धारा लगाई गई एवं आरोपियों को न्यायालय पेश किया गया । आरोपीयों के ट्रक को जप्त किया गया व जीवित पशुओं को गौशाला भिजवाया गया । प्रकरण में पशु मालिक आबिद पिता हमीद एवं सुल्तान पिता उस्मान निवासी वरणगाँव महाराष्ट्र के फरार हैं जिनकी तलाश जारी है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह सोलंकी सउनि कमल मोरे , प्र आर किशोर सपकाडे , प्र आर संदीप कैथवास , प्र आर चन्द्रकांत महाजन , आर . मेल सिंह , गणेश , रंजीत , एवं ब्रजेश का सराहनीय योगदान रहा ।


Post a Comment

Previous Post Next Post