बुरहानपुर - मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिला संवेदन शीलता में अति संवेदनशील जिलों में रखा गया है। 15 अगस्त 2020 स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर के हर चौराहे पर पुलिस मुश्तैदी से अपना कर्तव्य निभा रही है।
श्री मान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर के निर्देशानुसार श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक महोदय व थाना प्रभारी कोतवाली , थाना प्रभारी शिकारपुरा , थाना प्रभारी लालबाग , एवं थाना प्रभारी गणपति नाका के द्वारा सभी होटल एवं लॉज को चेक किया गया ।
थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा डॉग स्कायड के साथ थाना बल लेकर बस स्टैंड व धर्मशालाओं को भी चेक किया गया । थाना प्रभारी लालबाग द्वारा डॉग स्कायड के साथ थाना बल लेकर रेलवे स्टेशन को चेक किया गया ।
प्रत्येक थाने की मोबाईल पार्टी द्वारा शहर से गुजरने वाले वाहनों की भी चेकिंग की गई ।