बुरहानपुर - आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल जी के आव्हान पर पूरे देशभर में AAP कार्यकर्ता “ऑक्सीजन जाँच अभियान” चला रहे हैं, जिसके तहत कार्यकर्ता लोगों के बीच में जाकर उनके ऑक्सीजन स्तर की जाँच कर रहे हैं |
अरविन्द केजरीवाल जी के निर्देशानुसार आम आदमी पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई आपसे आग्रह करती है कि कोरोना की इस जंग में जिस तरह अरविन्द केजरीवाल जी ने दिल्ली में कोरोना को नियंत्रित किया है उसी तरह से मध्यप्रदेश में भी कोरोना महामारी को नियंत्रित करने में हमारा सहयोग करें
AAP कार्यकर्ता प्रदेश के सभी जिलों, विधानसभाओं व ग्रामीण स्तर तक जाकर लोगों के शरीर में ऑक्सीजन की जाँच करेंगे व कोरोना से बचने हेतु जागरूकता अभियान चलायेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए पार्टी के रियाज फारूक खोकर एवं अब्दुल वशीम ने बताया कि कल पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मुकेश उपाध्याय खंडवा लोकसभा प्रभारी मुस्ताक मलिक एवं जिया शेख इस अभियान की शुरुआत करने बुरहानपुर आए थे।
ऑक्सीजन जांच अभियान बुरहानपुर जिले में युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा इस अवसर पर पार्टी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।