खंडवा (कमल नागपाल) - जनमंच के सदस्य आज पूर्व निमाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गुरमीत सिंह उबेज़ा से मिले और अकोला खंडवा गेज परिवर्तन में मेलघाट टाइगर रिजर्व के बाहर से रेल बाईपास बनाने पर आपत्ति के अपने अभियान में समर्थन मांगा।
श्री उबेज़ा ने चेंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से जनमंच की मुहिम में अपना समर्थन प्रदान किया और केंद्रीय रेल मंत्री के नाम पत्र भेजा।
जनमंच के प्रवक्ता कमल नागपाल ने बताया कि शुक्रवार शाम 6:00 बजे जनमंच साथी चेंबर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय पहुंचे और अध्यक्ष श्री गुरमीत सिंह उबेज़ा से मिले और उन्हें जानकारी दी कि जनमंच के साथी एक अभियान चलाकर रेल बायपास बनाने के संदर्भ में मुहिम चला रहे हैं। जिस पर चेंबर ने भी अपना समर्थन प्रदान किया।
इस प्रतिनिधिमंडल में जनमंच के चंद्रकुमार सांड,देवेंद्र जैन,डॉक्टर जगदीशचंद्र चौरे,एन के दवे,प्रमोद जैन,सुनील जैन,अनुराग बंसल,कमल नागपाल,गणेश कानडे,नारायण फरकले,त्रिलोकचंद्र चौधरी,घनश्याम वाधवा और चैतन्य दशोरे आदि उपस्थित हुए और अपनी बात रखी।
उल्लेखनीय है कि अकोला खण्डवा गेज परिवर्तन में मेलघाट टाइगर रिजर्व के बाहर से रेल बायपास बनाने का कुछ लोग आग्रह कर रहे हैं,जो अव्यवहारिक है।जनमंच इस विषय में अभियान चलाकर विभिन्न जन प्रतिनिधियों और संस्थाओं से समर्थन प्राप्त कर रहा है।