खंडवा- 10 लोगों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज किया


खण्डवा(शेख़ आदिल) - 28 अगस्त, 2020 - जिला अस्पताल खंडवा के कोविड केयर सेंटर से शुक्रवार को 10 मरीजों को कोरोना संक्रमण से मुक्त होने पर डिस्चार्ज किया गया।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.एस. चौहान ने बताया कि जिन मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद जिला अस्पताल के कोविड वार्ड से डिस्चार्ज किया गया है, उनमें प्रवीण वर्मा निवासी आदर्ष नगर, राजकुमार निवासी नया हरसूद, ऋषभ निवासी अग्रवाल धर्मषाला खड़कपुरा, दीपक निवासी रघुनाथपुरम कॉलोनी, ज्योति निवासी रघुनाथपुरम कॉलोनी, हेमंत निवासी रघुनाथपुरम, सावन निवासी रघुनाथपुरम, भूपेन्द्र निवासी मल्हारगढ़ खालवा, शोभा बाई निवासी मल्हारगढ़ खालवा, रोषनी निवासी हेमराज नगर शामिल है।


संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों द्वारा चिकित्सक, स्टॉफ नर्स और सफाई कर्मी और व्यवस्था की प्रशंसा की गई। अस्पताल के डॉक्टर्स ने संक्रमण से मुक्त हुए व्यक्तियों को होम क्वारंटाईन रहने की समझाईश दी।


 


Post a Comment

Previous Post Next Post