बुरहानपुर— मध्य प्रदेश में नगरीय निकायों में 'स्वच्छता स्वाभिमान अभियान' के तहत विशेष कार्यशालाएं और स्वास्थ्य सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। बुरहानपुर नगर निगम में सफाई मित्रों (सफाई कर्मचारियों) को सुरक्षा उपकरण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई है।
सफाई मित्रों का स्वास्थ्य सुरक्षा प्रशिक्षण और सम्मान।
स्वच्छता को स्वभाव बनाने और सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता।
इस प्रकार की कार्यशालाएं नगर निगम में स्वच्छाग्रहियों को प्रेरित करने और नगरों को स्वच्छ रखने के लिए आयोजित की जा रही हैं
निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा सफाई मित्रो के लिए स्वच्छता स्वाभिमान कार्यशाला के अंतर्गत स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देने के लिए दोपहर में 2.30 से 3.30 बजे ऑनलाइन शिविर का आयोजन किया गया जिसमें मध्यप्रदेश के सभी निकाय के साथ मे बुरहानपुर निगम MIC हॉल से अपने सफाई मित्रो के साथ मे वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में जुडकर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रोफेसर एस.के. पटने, गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण में शामिल होकर इसका लाभ लिया, इस प्रशिक्षण में डॉ. साहब द्वारा सफाई मित्रो को कार्य के समय मास्क लगाने , हाथों में दस्ताने पहनने , PPE किट पहनकर कार्य करने और आवश्यक सावधानियां एवं व्यक्तिगत स्वास्थ्य विषय पर विस्तार से जानकारी के साथ ओर भी अन्य सुझाव दिए प्रशिक्षण सत्र के दौरान नगर निगम के सफाई मित्रों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की और कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सुरक्षा उपायों एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण पहलुओं को समझा। इस कार्यशाला का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों को उनके कार्य के प्रति जागरूक करना तथा उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करना था। इस कार्यशाला में सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा,सहायक आयुक्त आरती ग्रेवाल,SBM टीम,सेक्टर अधिकारी, वार्ड सुपरवाइजर, रामेश्वर महाजन मोहित एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे ।
Tags
बुरहानपुर समाचार
