राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर सुश्री मीना हुई सम्मानित

सहायक संचालक जनसंपर्क निहारिका मीणा को मिला "लोक संपर्क सम्मान"

दतिया @Medicalsansarnews.com>>>>>>>>>>> जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दतिया की सहायक संचालक जनसंपर्क विभाग सुश्री निहारिका मीणा को सम्मानित किया गया है। पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), भोपाल द्वारा राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें ‘लोक संपर्क सम्मान’ से नवाजा गया।

सुश्री निहारिका मीणा वर्तमान में दतिया जनसंपर्क विभाग में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शासन की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सूचना एवं संचार के आधुनिक माध्यमों का उपयोग करते हुए उन्होंने प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया है।

भोपाल की मूल निवासी सुश्री निहारिका मीणा ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीई की डिग्री प्राप्त की है। वर्ष 2019 में मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा उत्तीर्ण कर उन्होंने जनसंपर्क विभाग में सेवाएं प्रारंभ कीं। उनकी कार्यशैली, मीडिया प्रबंधन और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग को देखते हुए यह सम्मान प्रदान किया गया।

Swadesh NBO/CSO

We are an NGO registered in Datia since 1995. We are a rights based Civil Society organization working for the effective administration of the civil society and bringing forth the justice to the common people.

Post a Comment

Previous Post Next Post