बुरहानपुर। समाज में बेटियों की बढ़ती उपलब्धियां आज पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं। इसी क्रम में ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा एक प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें शहर की प्रतिभाशाली बेटी डॉ. हर्षानौति मुकेश पूर्वे को “Pride of Burhanpur – City Pride Certificate” से सम्मानित किया गया।
डॉ. हर्षानौति ने श्री अरबिंदो मेडिकल कॉलेज, इंदौर से एमबीबीएस तथा गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, गोंदिया से नेत्र सर्जन (M.S.) की उपाधि प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का, बल्कि पूरे बुरहानपुर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। यह भी गर्व का विषय है कि वे 7 मई 2026 से ठाना गवर्नमेंट हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी, जिससे समाज के जरूरतमंद लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम गुर्जर भवन के पीछे, शिकारपुरा रोड पर संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता ताप्ती सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती सरिता भगत ने की। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में डॉ. हर्षानौति का साल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। डॉ. हर्षानौति की सफलता यह संदेश देती है कि यदि संकल्प मजबूत हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। यह सम्मान न केवल एक प्रतिभा का अभिनंदन है, बल्कि समाज में शिक्षा, सेवा और समर्पण की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।
ताप्ती सेवा समिति द्वारा किया गया यह आयोजन समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है, जो आने वाली पीढ़ियों को आगे बढ़ने और अपने शहर व देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित करेगा। इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत कविता चौहान संरक्षक राजीव खेड़कर सचिव धर्मेंद्र सोनी उपाध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान राजकुमार वचवानी विजय राठौड़ महामंत्री नंदकिशोर वाणेअजय राठौर रियाज अंसारी डॉ यूसुफ खान बसंत पाल पूर्व पार्षद एवं एमआईसी मेंबर चिंतामणि महाजन एवं पूरा पूर्वे परिवार इस अवसर पर मौजूद था।
Tags
बुरहानपुर समाचार
