महिला कांग्रेस ने की हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग तेज, बुरहानपुर में सैकड़ों लोगों ने किए हस्ताक्षर


 

बुरहानपुर। केंद्र मंत्री Hardeep Singh Puri के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार, 28 फरवरी 2026 को बुरहानपुर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह अभियान केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, ताकि मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा सके।



शहर की कन्या सावित्रीबाई फुले स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव श्रीमती सरिता राजेश भगत ने किया। अभियान शाम 4 बजे से शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर हस्ताक्षर किए।

प्रदेश महासचिव श्रीमती सरिता भगत ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री हरदीप पूरी का नाम अमेरिका में चर्चित जेफ्री एपस्टीन प्रकरण से जोड़ा जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि मंत्री पर एपस्टीन के साथ ईमेल और मुलाकातों को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पेट्रोलियम मंत्रालय के नेतृत्व में आम जनता के हितों की अनदेखी की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ी है।

कार्यक्रम में निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव, पूर्व अध्यक्ष अजय रघुवंशी, गौरी शर्मा, मीनाक्षी महाजन, ज्योति महाजन, रियाज उल हक अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आयोजकों ने बताया कि हस्ताक्षरित ज्ञापन शीघ्र ही केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।


Post a Comment

Previous Post Next Post