खकनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की पनडुब्बी मोटर व केबल वायर सहित दो आरोपी गिरफ्तार


बुरहानपुर - पुलिस थाना खकनार को चोरी के एक प्रकरण में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। खकनार पुलिस ने खेत से चोरी की गई पानी की पनडुब्बी मोटर और केबल वायर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

संक्षिप्त विवरण:

चौकी देडतलाई, थाना खकनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देडतलाई निवासी फरियादी अनिल पिता चिंताराम मार्को के खेत से दिनांक 23/02/26 व 24/02/26 की रात अज्ञात आरोपियों द्वारा पानी की पनडुब्बी मोटर एवं केबल वायर चोरी कर लिए गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खकनार में अपराध क्रमांक 62/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार फरार व चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खकनार द्वारा टीम गठित की गई।
दिनांक 25/02/26 को चौकी प्रभारी देडतलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति शेखपुरा की ओर से देडतलाई की तरफ मोटरसाइकिल पर पनडुब्बी मोटर व केबल वायर लेकर आ रहे हैं। सूचना की तस्दीक पर पुलिस टीम ने देडतलाई–शेखपुरा रोड स्थित एस्सार पंप के पास घेराबंदी कर हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर आ रहे दो व्यक्तियों को रोका।
पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विजय उर्फ गोलू पिता बलीराम कास्डेकर (उम्र 25 वर्ष) एवं मांगीलाल उर्फ नीतू पिता गोमा चतुरकर (उम्र 33 वर्ष), दोनों निवासी कुसुमकोट, थाना धारणी, जिला अमरावती बताए। हिकमत अमली से की गई पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी सतीश पिता छोटेलाल निवासी कुसुमकोट के साथ मिलकर ताप्ती पुल के पास स्थित एक खेत से चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई पनडुब्बी मोटर, लगभग 300 फीट केबल वायर तथा घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, वहीं फरार आरोपी की तलाश एवं अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

विजय उर्फ गोलू पिता बलीराम कास्डेकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुसुमकोट
मांगीलाल उर्फ नीतू पिता गोमा चतुरकर, उम्र 33 वर्ष, निवासी कुसुमकोट
फरार आरोपी:
3. सतीश पिता छोटेलाल, निवासी कुसुमकोट

जप्त मशरूका:

हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक एमएच-27-डीएक्स-2750), 01 पनडुब्बी मोटर एवं लगभग 300 फीट केबल वायर, कुल कीमत करीब 70,000 रुपये।

महत्वपूर्ण भूमिका:

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित चौकी प्रभारी देडतलाई, प्रधान आरक्षक वसीम खान, प्रआर शिवनारायण पाल तथा पुलिस स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post