बुरहानपुर — स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 26 की तैयारियों को लेकर नगर निगम आयुक्त द्वारा आज शहर के सभी वार्डों के सेक्टर अधिकारी और सुपरवाइजर के लिए एम आई सी हॉल में कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें प्रोजेक्टर के माध्यम से स्वच्छता सर्वेक्षण के तैयारी को लेकर जानकारी प्रदान की गई
स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों के तहत नगर निगम में सेक्टर अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए विशेष कार्यशालाएं आयोजित की गई
इन कार्यशालाओं में गार्बेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग, डोर-टू-डोर कचरा प्रबंधन, ओडीएफ (ODF) स्थिति और स्वच्छता के नए टूलकिट पर प्रशिक्षण देकर शहरों को बेहतर रैंकिंग के लिए तैयार किया जा रहा है।
निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य आगामी सर्वेक्षण के लिए नगर निगम के सेक्टर अधिकारियों को जमीनी जांच और कागजी कार्रवाई के लिए तैयार करना। ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, डोर-टू-डोर कलेक्शन, आर-आर-आर सेंटर और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
इन कार्यशालाओं के माध्यम से अधिकारियों को स्वच्छ भारत मिशन के मानकों पर शहर को खरा उतारने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
स्वच्छता और संदुरता की दृष्टी से आकर्षक शहर बनाने के लिए नगरीय निकाय के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत सावर्जनिक स्थानों की मरम्मत और रख रखाव सहित संवहनीयता पर ध्यान केन्द्रित करते हुए शहर का दर्शनीय सौंदर्यीकरण किया जाना।
सभी सार्वजानिक स्थल अच्छी तरह से प्रकाशित ।
फुटपाथ सड़क के किनारे/मीडीयन/क्रॉसिंग/सर्किल अच्छी तरह से व्यवस्थित किए गए है।
सड़के और फुटपाथ गड्ढो से मुक्त, उचित संकेतक और कोई मलबा नहीं ।पौधारोपण सहित वार्ड में सड़को और सावर्जनिक स्थानों की हरित पट्टिकाओ का उचित रख रखाव और प्रदूषण स्रोतो के खुले स्थान के आधार पर वायु प्रदूषण के शमन हेतु उचित भू निर्माण ।स्थानीय कला,संस्कृति और पारंपरिक तत्वों का समावेश ।
जहाँ भी संभव हो,वायु प्रदूषण को कम करने के लिए यातायात चौराहे पर पानी के फव्वारे लगाएँ या जल स्त्रोतो में कूड़ा-कचरा कम करने हेतु जलीय संरचनाओ के ऊपर पुलों पर वायर मेस लगाए जाए
स्वच्छ सर्वेक्षण में स्वच्छता के चार रंग ब्लू डस्टबिन ग्रीन डस्टबिन येलो डस्टबिन ब्लैक डस्टबिन में फल एवं सब्जियों के छिलके बचा हुआ भोजन इस्तेमाल किया डायपर टिशू पेपर कीटनाशक खरपतवार नाशक की बैठक फिनायल तेजाब आदि प्लास्टिक की बोतल प्लास्टिक की थैलियां आदि
इस कार्यशाला में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में होने वाले सर्वेक्षण की तैयारियों के लिए आयुक्त महोदय द्वारा टूल किट में दिए हुए बिंदुओं पर चर्चा की गई एवं इस सर्वेक्षण में बेहतर परिणामों के लिए उचित दिशा निर्देश दिए। इस कार्यशाला में उपस्थित सभी को पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। स्वच्छता चेयरमैन महोदय द्वारा सभी को सर्वेक्षण की बधाई देते हुए अच्छे परिणामों के लिए उत्साहवर्धन किया। और यह कार्यशाला पूर्णतः ज़ीरो वेस्ट आयोजित की गई। इस स्वच्छता कार्यशाला में निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव स्वच्छता चेयरमैन,धनराज महाजन,सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा,प्र.स्वास्थ्य अधिकारी गणेश पाटिल, रामेश्वर महाजन धनराज महाजन झोनल इंचार्ज, समस्त सेक्टर अधिकारी,वार्ड सुपरवाइजर,पीआईयू एवं IEC टीम उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार