माइंड-बॉडी मेडिसिन कॉन्फ्रेंस का आयोजन 1 मार्च को प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सभागार में होगा आयोजित l


बुरहानपुर नि.प्र. - चिकित्सा एवं आध्यात्मिकता के समन्वय को प्रोत्साहित करने हेतु “माइंड-बॉडी मेडिसिन कॉन्फ्रेंस” का आयोजन रविवार, 1 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, बुरहानपुर में किया जा रहा है । सम्मेलन का मुख्य विषय “कायाकल्प करने वाले मेडिकल माइंड्स – आराम करें, रिचार्ज करें और तरोताज़ा हों” रखा गया है।
            इस विशेष सम्मेलन में चिकित्सा क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञ अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। मुंबई के एमजीएम हॉस्पिटल के प्रोफेसर एवं डीएम कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. रतन राठौड़ “सार्वजनिक स्वास्थ्य, हृदय और खुशी के लिए आध्यात्मिकता और हृदय” विषय पर मार्गदर्शन प्रदान करेगे । नाशिक के मेडिकवर हॉस्पिटल के एमडी (रेडियोलॉजी) एवं विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश जवाले “तनाव से आनंद तक – अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बदलना” विषय पर व्याख्यान देंगे । वहीं मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. लावण्या पटेल “विचार से ऊतक तक: मन-शरीर उपचार का विज्ञान और आध्यात्मिकता” विषय पर अपने अनुभव साझा करेंगी ।

                सम्मेलन की मुख्य विशेषताओं में इंटरैक्टिव सत्र, पैनल चर्चा, व्यावहारिक क्लीनिकल अनुभवों का आदान-प्रदान तथा ध्यान सत्र शामिल हैं । आयोजन में चिकित्सा पेशेवर, मानसिक स्वास्थ्य परामर्शदाता, वेलनेस प्रैक्टिशनर्स तथा समग्र एवं एकीकृत स्वास्थ्य में रुचि रखने वाले सभी व्यक्तियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
                  उक्त शिविर के अंतर्गत आयोजकों की ओर आमंत्रित महानुभव के लिए ब्रह्मभोज की व्यवस्था की गई है । यह सम्मेलन चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच एवं आध्यात्मिक दृष्टिकोण के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य की दिशा में नई प्रेरणा प्रदान करेगा । प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बुरहानपुर की प्रमुख मंगला दीदी ने बुरहानपुर की आमंत्रित महानुभव से निवेदन किया है की अधिक से अधिक संख्या में पधारकर सहभागिता कर अपने स्वयम के साथ साथ दुसरो का जीवन बचाने में योगदान दे l

Post a Comment

Previous Post Next Post