बुरहानपुर - आज 25 अक्टूबर से महापर्व छठ पूजा की शुरूआत हो गई है, चार दिनों तक चलने वाला यह पावन पर्व पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया जायेगा,
सूर्य उपासना का महापर्व छठ बिहार की लोकसंस्कृति का पर्व पूरे भारतवर्ष में पूरी श्रद्धा पूर्वक मनाया जायेगा।
छठ महोत्सव समिति के सुनील भरतीया ने बताया कि बुरहानपुर नगर में भी प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी समिति द्वारा स्थानिय सूर्य पुत्री मां ताप्ती नदी के तट पर स्थित राजघाट पर दो दिवसीय छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया है जिसमें 27 अक्टूबर 2025, सोमवार को सांय 4=30 बजे से सांझी अर्ध्य (पूजा) एंव 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार को सुबह पांच बजे उषा अर्ध्य (पूजा) के साथ ही छठ पर्व का समापन होगा,
इस अवसर पर छठ महोत्सव समिति, बुरहानपुर द्वारा सभी नगर वासियों से अपिल की गई है की इस आस्था एंव सूर्य उपासना के महापर्व में सम्मिलित हो कर छठी मैया का आशिर्वाद प्राप्त कर लाभ अर्जित करें।
Tags
बुरहानपुर समाचार