स्व. जगदीश प्रसाद पारीक की पुण्य स्मृति में शिशु मंदिर के विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री वितरित

बुरहानपुर। सरस्वती शिशु मंदिर, उपनगर लालबाग में स्वर्गीय जगदीश प्रसाद जी पारीक की पुण्य स्मृति में एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की गई एवं ₹11,000 की राशि विद्यालय विकास समिति को भेंट की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी श्री ओमप्रकाश जी पारीक थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय विकास समिति के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जी जोशी (राजू भाई), लायंस क्लब बुरहानपुर के अध्यक्ष श्री मुकेश जी देवड़ा, पूर्व प्रांतीय संयोजक (म.प्र.), अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच श्री महेन्द्र कुमार जी पारीक एवं श्री अरुण पारीक (संचालक, मधुसूदन बजाज) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा स्व. पारीक जी की स्मृति को सामाजिक सेवा के रूप में जीवंत बनाए रखना था। अतिथियों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और समाज के प्रति योगदान की प्रेरणा भी दी।

विद्यालय परिवार ने इस पुनीत कार्य हेतु पारीक परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post