बुरहानपुर - शुक्रवार को जिला महिला कांग्रेस की सृजन संगठन अभियान कार्यक्रम के तहत महिला कांग्रेस बुरहानपुर अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत के नेतृत्व में एक बैठक बुरहानपुर नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव के निवास में सम्पन्न हुई।
महिला प्रदेश अध्यक्ष के दिशा निर्देश पर बुरहानपुर जिले की सभी विधानसभा एवं ब्लॉक स्तरों पर महिला कार्यकर्ताओं की सदस्यता करवाने के लिए विचार विमर्श किया गया।
इस दौरान बुरहानपुर जिले की सभी ब्लॉक महिला अध्यक्ष शामिल रही एवं सभी ने अपनी अपनी राय भी व्यक्त की।
इस दौरान प्रमुख रूप से कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, नगर निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव , योजना देवड़ा, आरती लाडे ग्रामीण अध्यक्ष, मीनाक्षी महाजन ,अर्चना चितारे , ज्योति महाजन पुष्पा बाई निर्मला राठौर आदि पदाधिकारी उपस्थित रही।
इस दौरान अपने उद्बोधन में महिला जिला कांग्रेस बुरहानपुर अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के अंदर महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना है, महिलाओंको समान अधिकार मिले ऐसी राहुल गाँधी और राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की मंशा को लेकर संगठन सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत पूरे जिले भर महिला कांग्रेस अपना सदस्यता अभियान चलाएगी। जिसमें ज्यादा से ज्यादा महिला कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाने के लिए संकल्पित होकर कार्य किया जाना है। जिसके लिए आज बैठक में विशेष चर्चा की गई है। महिला संगठन को ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ना है। इसके लिए महिला कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक स्तर एवं जिला स्तर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें महिलाएं भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी कर कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेगी ।
Tags
बुरहानपुर समाचार