गंदे पानी की समस्या को लेकर चंद्रकला वार्ड के निवासियों ने जनसुनवाई में पहुंचकर की शिकायत

बुरहानपुर :- बुरहानपुर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में दोपहर 12 बजे चंद्रकला वार्ड नंबर 24 के निवासियों ने गंदे पानी की समस्या को लेकर शिकायत की निवासियों ने बोतल में सीवरेज का गंदा मट मेला पानी दिखाकर अधिकारियों को शिकायत की।

आरिफ खान पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि बुरहानपुर शहर में नगर पालिक निगम बुरहानपुर द्वारा सिवरेज के माध्यम से पानी दिया जा रहा है जिसमे आये दिन नालीयों का पानी मिलने से पानी गंदा आ रहा है जिससे आम जनता बिमारी का शिकार हो रही है बच्चों उल्टी दस्त कर रहे हैं बुजुर्गों को दस्त लग रहे हैं पानी में काफी बदबू चल रही है जिसके संबंध में नगर पालिक निगम बुरहानपुर को पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया गया किन्तू संबंधित अधिकारीयों कर्मचारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिसको लेकर आम जनता द्वारा बार बार आर्कोश व्यक्त किया जा रहा है उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे।

निवासी आसिफ खान गुड्डू पहलवान ने बताया कि जब जब हमने आवेदन दिए जांच करने वाले आए उसके बाद कुछ पानी के अंदर केमिकल मिला दिए फिटकरी डाल दिए उससे पेट की तकलीफ बढ़ जाती है पेट में दर्द होता है पानी की बदबू से उल्टी दस्त हो रहे वार्ड में ऐसे 10 15 घर है जो बीमार है बच्चे बीमार पड़ रहे हैं जल्द से जल्द इसका निराकरण किया जाना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post