बुरहानपुर :- बुरहानपुर में पुलिस और आबकारी विभाग ने बुधवार को 94 लाख रुपए की अवैध शराब रोलर से कुचलकर नष्ट किया यह कार्रवाई बुधवार को दोपहर 1 बजे ग्राम बोहरडा रोड स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास की गई।
एएसपी एएस अन्तर सिंह कनेश ने बताया कि यह 10 से 15 साल पुरानी शराब थी इन मामलों में कोर्ट से निपटारा हो चुका था और अपील में भी नहीं थे शाहपुर थाने का एक प्रमुख केस भी इसमें शामिल था।
जिला आबकारी अधिकारी पार्थसारथी शर्मा ने बताया कि नष्ट की गई शराब में 485 लीटर बीयर और 792 लीटर देसी मदिरा शामिल थी कुल मिलाकर 9640 लीटर शराब नष्ट की गई इसमें आबकारी विभाग की 7 हजार लीटर और पुलिस विभाग की एक हजार लीटर शराब थी।
नष्ट की गई शराब में 90 लाख रुपए की विदेशी मदिरा 3 लाख रुपए की देसी मदिरा और 75 हजार रुपए की अन्य मदिरा शामिल थी यह सभी मामले 2015 से लेकर वर्तमान तक के थे कार्रवाई के दौरान एएसपी अंतर सिंह कनेश, जिला आबकारी अधिकारी शर्मा सहित पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
Tags
बुरहानपुर समाचार