बुरहानपुर :- पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार एसपी देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में ए एसपी अंतर सिंह कनेश एवं सीएसपी गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग के कर्मचारीयों एवं उनके परिवार के लिए हार्टफुलनेस ध्यान सत्र शिविर का किया गया आयोजन हुआ।
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि ध्यान व योग के नियमित अभ्यास से जीवन मे आनें वाले तनाव से मुक्ति मिलती है एवं मानसिक व शारीरिक स्वास्थ सुदृढ होता है जीवन मे सकारात्मकता एवं उत्साह का समावेश होता है हमे इसका अभ्यास नियमित करना चाहिए।
जिला बुरहानपुर में शुक्रवार को हार्टफुलनेस ध्यान शिविर का आयोजन रेणुका पुलिस लाइन परिसर में किया गया इस ध्यान सत्र शिविर मे पुलिस कर्मियों एवं पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए किया गया उक्त शिविर का आयोजन पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों के स्वस्थ्य और तनाव मुक्त जीवन काम एवं पारिवारिक जीवन में संतुलन बनाए रखने के साथ ही एकाग्रता बढ़ाने एवं कार्य कुशलता में वृद्धि के लिए अत्यंत लाभदायक है इस ध्यान सत्र शिविर में प्रशिक्षक सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा ध्यान योग करवाया गया जिसमें पुलिस विभाग एवं उनके परिवार द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है।
कार्यक्रम में एसपी देवेंद्र पाटीदार,रक्षित निरीक्षक सुनील दीक्षित,यातायात सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर, समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारी एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार