बुरहानपुर :- प्रदेश सहित बुरहानपुर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान जन भागीदारी के साथ उत्साहपूर्वक चलाया जा रहा है बुरहानपुर जिले में अभियान अंतर्गत जिले में स्थित प्रत्येक जल स्त्रोतों को चिन्हित कर उनके संरक्षण व साफ सफाई का कार्य किया जा रहा है इसी श्रृंखला में कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार नवीन आरटीओ आफिस के पास बिरोदा रोड पर स्थित तालाब एवं चेक डेम के पास जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शनिवार को श्रमदान कार्यक्रम आयोजित रहा।
इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने फावड़ा,कूदेली, तगाड़ी उठा कर आगे आकर अभियान में अपनी सहभागिता निभाई स्टॉप डेम पर श्रृंखला बना कर कार्य किया गया डेम का गहरीकरण कर आसपास की सफाई भी की गई श्रमदान कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ लता शरणागत अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान के मार्गदर्शन में पंचायत राजस्व परिवहन कृषि उद्यानिकी महिला बाल विकास अन्य विभागों के और संयुक्त जिला कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने श्रमदान किया
इस दौरान जन अभियान परिषद के सदस्यों ने भी अपनी भूमिका निभाई सामूहिक रूप से श्रमदान कर बड़े छोटे पत्थरों को भी तालाब से उठा कर किनारे किया गया वही एकत्रित किए गए कचरे को ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से उचित जगह निपटान किया गया तालाब में पानी भराव से पशुओं और जलीय जीवो को भी लाभ मिलेगा
श्रमदान कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण के सन्देश का प्रसार करना है यदि हम साथ मिलकर प्रयास करें तो जल स्त्रोतों का पुनर्जीवन पुनर्भरण एवं पुनरूद्धार किया जा सकता है हमें अपने आस पास के जल स्त्रोतों की सफाई व गहरीकरण करना चाहिए ताकि वर्षा ऋतु के दौरान उसमें अधिक से अधिक जलभराव हो सके और भविष्य में पानी से संबंधित कोई भी समस्या ना आये सभी की भागीदारी से ही जल गंगा संवर्धन अभियान जन आंदोलन बन सकेगा
Tags
बुरहानपुर समाचार