बुरहानपुर (नि.प्र.) लम्बे समय से प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक निरन्तर ताप्ती के संरक्षण और उत्थान के लिए समर्पित सामाजिक संगठन ताप्ती सेवा समिति ने मध्य प्रदेश शासन व्दारा घोषित ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना के लिए विधायक अर्चना चिटनिस का स्वागत किया। संस्था सचिव धर्मेन्द्र सोनी ने कहा यह परियोजना मुर्तरूप लेने पर हमारे जिले का चहुंमुखी विकास होंगा। इस अवसर पर संरक्षक राजीव खेडकर, अताउल्ला खान, मंसूर सेवक और साथीयों ने अभिनंदन पत्र दिया। विधायक चिटनिस ने संस्था के सामाजिक कार्यो कि प्रशंसा करते हुए आवश्यक सहयोग के लिए आश्वस्त किया।सदस्य राजेश भगत ने कहा ताप्ती संरक्षण के लिए किए जा रहे संस्था के प्रयासों में यह महत्वपूर्ण पडाव है, इसके आगे निगम प्रशासन से मांग कि गई है, ताप्ती के घाटो का पर्यटन के दृष्टिकोण से विकास, और नालो का जो गंदा पानी नदी में मिलकर नदी को प्रदुषित कर रहा उसके लिए कार्ययोजना बनाई जाए। माँ ताप्ती की महिमा अपरंपार है "राजा दशरथ द्वारा ताप्ती महात्म्य की बताई गई कथा का भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम को ज्ञान था इसलिए उन्होंने सूर्यपुत्री देवकन्या मां आदिगंगा ताप्ती के तट पर अपने अनुज लक्ष्मण एवं माता सीता की उपस्थिति में अपने पितरों एवं अपने पिता का तर्पण कार्य ताप्ती नदी में किया था।" किन्तु आज इस महान नदी के तट और घाट उपेक्षा के शिकार है इसकी महिमा जन-जन तक पहुँचना और तिर्थ स्थल के रूप में विकास के लिए जनजागृति करना लक्ष्य है। इस अवसर पर श्रीमती आशा तिवारी श्रीमती मनीषा दलाल वरिष्ठ मंसूर सेवक सचिव धर्मेंद्र सोनी उपाध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान राजकुमार बछवानी मोहन दलाल पुनीत सकले हेमंत एरंडोल वाले विजय राठौड़ नंदकिशोर वाहने श्री किशन चौहान राजेश भगत दिलीप भाई आदि उपस्थित थे।
Tags
बुरहानपुर समाचार