बुरहानपुर में सनसनीखेज वारदात : आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी, युवक की मौत

बुरहानपुर। गणपति थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते हुए हमले में एक युवक की जान चली गई। मृतक की पहचान 21 वर्षीय सोनू उर्फ़ रसीद, निवासी आदिलपुरा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, खान भाई फैक्ट्री के सामने किसी बात को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर चाकूबाजी में बदल गई। इस हमले में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

सूचना मिलते ही गणपति थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है।

प्रारंभिक जांच में यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post