जिले में सुगम्य यात्रा का हुआ आयोजन : कलेक्टर ने दिव्यांगजनों से की मुलाकात,ली जानकारी


बुरहानपुर/7 मार्च, 2025/- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय दिव्यांगजन सशक्तिकरण नई दिल्ली एवं भोपाल के निर्देशानुसार जिले में शुक्रवार को सुगम्य यात्रा का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को अधिक से अधिक सुगम्य वातावरण उपलब्ध कराए जाने और सुगम्य वातावरण के प्रति जागरूकता लाना है।


सुगम्य यात्रा को उप संचालक दुर्गेश कुमार दुबे द्वारा हरी झंडी दिखाकर अंध मूक बधिर विद्यालय रास्तीपुरा से प्रारंभ किया गया। यह सुगम्य यात्रा बस स्टैंड, नगर पालिक निगम कार्यालय, रेलवे स्टेशन, तुलसी माल, सरकारी अस्पताल, जिला न्यायालय, जिला पंचायत कार्यालय से कलेक्टर ऑफिस होते हुए जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र कार्यालय पर संपन्न हुई। इस अवसर पर कलेक्टर हर्ष सिंह ने दिव्यांगजनों से संवाद भी किया।
भ्रमण के उपरांत जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में उपस्थित दिव्यांगजनो से मुक्त स्थान पर उपलब्ध समस्या में बाधा रहित वातावरण के प्रति चर्चा की गई। समस्याओं के निराकरण हेतु विभाग द्वारा प्रयास किया जायेगा।
सुगम्य यात्रा में दिव्यांगजन, प्रगतिशील विकलांग कल्याण सेवा समिति अध्यक्ष अजय अयरे एवं सदस्य, शिक्षक धमेन्द्र भंडारी, डॉक्टर निशु जांगड़े सहित जिला दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र के स्टॉफ उपस्थित रहा।



Post a Comment

Previous Post Next Post